Shri Krishna All Died actor । Shri Krishna 1993 Then & Now


Script:- वर्तमान में नहीं रहे श्री कृष्णा के पाच कलाकार ! आखिर वह पाच कलाकार कौन है? जो इस दुनिंया में नहीं रहे! यह जानने के लिए इस विडियो को अंत तक देखिये! मित्रो भगवान श्री कृष्ण का दमकता हुआ चेहरा तो ,आप लोगो को याद ही होगा, श्री कृष्ण में नजर आने वाले कलाकारों ने अपने किरदारों को इतनी बखूबी से निभाया है कि लोग उन्हें उनके किरदारों के नाम से ही जानते हैं, रामानंद सागर द्वारा निर्देशित श्री कृष्णा धारावाहिक का फर्स्ट एपिसोड दूरदर्शन टीवी चैनल पर अट्ठारह जुलाई उन्निस सौ तिरानवे को प्रसारित किया तथा आखिरी एपिसोड पाच अक्टूबर उन्निस सौ सत्तानवे को प्रसारित हुआ था ! यह धारावाहिक ने रामानंद सागर को एक नयी पहचान दी! जय श्री कृष्णा मित्रो! Fakt Ramayan यूट्यूब चैनल में आपका स्वागत है ! 

सबसे पहले बात करते है रामानंद सागर जी के बारें में जिन्होंने इस धारावाहिक को बनाने में मुख्य भूमिका निभाई है रामानंद सागर जी डायरेक्टर एक्टर और राइटर है रामानंद सागर जी का जन्म उनतीस दिसंबर उन्निस सौ सत्रह को असलगुरु नामक स्थान में हुवा था रामानंद सागर के बचपन का नाम चंद्रमौली चोपड़ा था लेकिन उनकी नानी के द्वारा उनका नाम बदलकर रामानंद सागर रखा गया। उनका स्वास्थ्य आयु के साथ-साथ बिगड़ता गया व अंत में उन्होंने बारह दिसंबर दो हजार पाच को अठासी वर्ष की आयु में अंतिम साँस ली। मै भगवान, श्री कृष्ण जी से इनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना करता हूँ जय सिया राम !


अब बात करते है श्री कृष्णा धारावाहिक के कलाकारों के बारें में !

नंद बाबा का किरदार शाहनवाज प्रधान जी ने निभाया था शाहनवाज प्रधान का जन्म छह दिसंबर उन्नीश सौ तिरसठ में हुआ था जन्म स्थान खरियार उड़ीसा भारत। बहुत दुख के साथ कहना पड रहा है की शाहनवाज प्रधान जी की मृत्यु सत्रह फरवरी दो हजार तेईस मात्र साठ वर्ष की उम्र में हो चूका है ! मै भगवान, श्री कृष्ण जी से इनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना करता हूँ जय सिया राम ! 


कंस मामा का किरदार विलास राज जी ने निभाया था बहोत दुख के साथ कहना पड रहा है की वर्तमान में विलास राज की मृत्यु हो चुकी है। मै भगवान, श्री कृष्ण जी से इनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना करता हूँ जय सिया राम ! 


वासुदेव का किरदार सुनील पांडे जी ने निभाया था सुनील पांडे जी का जन्म  अट्ठाइस अगस्त उन्नीश सौ साठ में बिहार के चम्पारण जिले में था सुनील पांडे एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि वॉइस ओवर, डबिंग आर्टिस्ट और डायरेक्टर भी थे दोस्तों बहोत दुख के साथ कहना पड रहा है वर्तमान में सुनील पांडे जी की मृत्यु हो चुकी है! मै भगवान, श्री कृष्ण जी से इनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना करता हूँ जय सिया राम ! 


श्री कृष्ण की बाल लीला के समय ,दीपक दवे जी ने नारद जी का किरदार निभाया था बहोत दुख के साथ कहना पड रहा है वर्तमान में दीपक दवे जी की मृत्यु दिल का दौरा पडने से हो चूका है। मै भगवान, श्री कृष्ण जी से इनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना करता हूँ जय सिया राम ! 


अशोक कुमार ने बाल कृष्ण का किरदार निभाया था अशोक कुमार का जन्म बारह दिसंबर उन्नीश सौ इक्यासी को तमिलनाडु में हुआ था जब वो करीब तेरह साल के थे तब उन्होंने रामानंद सागर जी के श्री कृष्णा धारावाहिक में छोटे कृष्णा का किरदार निभाया था निजी जीवन के बात करें तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड शरनिया से मार्च दो हजार अठारह में शादी की है।


स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्णा का किरदार निभाया था स्वप्निल जोशी का जन्म अठारह अक्टूबर उन्नीश सौ सतहतर को हुआ था वर्तमान में स्वप्निल जोशी का उम्र पैंतालीस साल है पत्नी का नाम लीना आराध्ये है जन्म स्थान गिरगांव मुंबई महाराष्ट्र भारत है!


सर्वदमन डी बनर्जी ने श्री कृष्णा धारावाहिक में मुख्य पात्र भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था इन्होंने इतनी अच्छी तरह से भगवान कृष्ण का किरदार निभाया हैं कि इनके किरदार में साक्षात् भगवान श्री कृष्ण का झलक दिख जाता हैं, सर्वदमन डी बनर्जी का जन्म चौदह मार्च उन्नीश सौ पैसठ को मगरवारा जिला उन्नाओ उत्तर प्रदेश में हुआ था। वर्तमान में सर्वदमन डी बनर्जी अठावन साल के हो गये है पत्नी का नाम अलंकृता बनर्जी है!


दीपक देऊलकर ने बलराम का किरदार निभाया था जन्म स्थान मुंबई भारत है , पत्नी का नाम निशिगंधा वाड है 

 

सागर सैनी ने नारद जी का किरदार निभाया था सागर सैनी जी ने नारद जी का किरदार तब निभाया था जब सर्वदमन डी बनर्जी जी कृष्णा का किरदार निभा रहे थे।


रेशमा मोदी ने वयस्क राधा जी का किरदार निभाया था रेशमा मोदी का जन्म वर्ष उन्नीश सौ चौंसठ में मुंबई में हुआ था वर्तमान में रेशमा मोदी जी उनसठ साल की हो गयी है पति का नाम रमेश मोदी है जन्म स्थान मुंबई भारत। 


मुकुल जी ने श्री कृष्णा धारावाहिक में तीन किरदार निभाए हैं वह तीन किरदार है सुदामा ,ब्राह्मण और अश्वत्थामा का किरदार। मुकुल नाग जी का जन्म पच्चीस अक्टूबर उन्नीश सौ इकसठ को हुआ था। वर्तमान में मुकुल नाग का उम्र बासठ साल है पत्नी का नाम इंद्रा मिश्र नागो है जन्म स्थान मेरठ उत्तर प्रदेश भारत! मुकुल नाग जी ने शिर्डी के साईं बाबा में भी साईं बाबा का किरदार निभाया था !


महेंद्र मुरलीधर घुले जी ने श्री कृष्णा धारावाहिक में भीम और हनुमान का किरदार निभाया था महेंद्र मुरलीधर घुले जी का जन्म तेइस नवंबर उन्नीश सौ सत्तर को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था महेंद्र मुरलीधर घुले ने प्राची घुले से उनतीस दिसम्बर उन्नीश सौ बयासी को शादी की , महेंद्र मुरलीधर घुले वर्तमान में  तिरपन वर्ष के हो चुके है !


पौलोमी मुखर्जी ने कंश की बहन देवकी का किरदार निभाया था पौलोमी मुखर्जी का जन्म पाच सितम्बर उन्नीश सौ साठ को हुआ था। पौलोमी मुखर्जी वर्तमान में तिरसठ वर्ष की हो चुकी है। 


रमन वेदप्रकाश खत्री जी ने श्री कृष्ण धारावाहिक में धर्मराज युधिष्ठिर का किरदार निभाया था रमन वेदप्रकाश खत्री का जन्म पुणे महाराष्ट्र में हुआ था वर्तमान में रमन खत्री उनहतर वर्ष के हो चुके है।



ज्योतिंद्र दवे ने श्री कृष्णा धारावाहिक में देवराज इंद्र का किरदार निभाया था 

ज्योतिन दवे का जन्म अट्ठाइस जनवरी को गुजरात के बड़ौदा शहर के ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वर्तमान में ज्योतिंद्र दवे उनसठ वर्ष के हो गये  है। 


फाल्गुनी पारीख ने द्रोपति का किरदार निभाया था। फाल्गुनी पारिख वर्तमान में साठ वर्ष की हो चुकी है। फाल्गुनी पारीख दूरदर्शन में न्यूज एंकर का काम करती थी रामानंद सागर ने बताया कि फाल्गुनी पारिख एक बार एक प्रोग्राम में स्टेज पर एंकरिंग कर रही थीं। उस प्रोग्राम में कई बडे  प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स भी आए थे। वहीं पर फाल्गुनी पारीख पर रामानंद सागर की नजर पडी फिर उन्हें सेलेक्ट कर लिया।


संदीप मोहन जी ने अर्जुन का किरदार दमदार तरीके से निभाया था संदीप मोहन जी का जन्म एक जनवरी उन्नीश सौ तिहतर को दिल्ली में हुआ था। वर्तमान में संदीप मोहन पचास वर्ष के हो चुके है। पत्नी का नाम नीता मोहन है जन्म स्थान नई दिल्ली भारत !


कुमार हेगडे ने दुर्योधन का किरदार निभाया था कुमार हेगडे जी का जन्म तीस मार्च उन्नीश सौ उनहतर को महाराष्ट्र के गणेशपूरी गांव में हुवा था। कुमार हेगडे अपने जीवन में अनेकों पात्र निभाए जैसे राधा कृष्णा धारवाहिक में नारद जी का किरदार, श्री कृष्णा में दुर्योधन का, अलिफ़ लैला में अनेकों किरदार, सिरडी के साई बाबा में वैद्य जी का किरदार या फिर देवों के देव महादेव में नंदी जी का किरदार!


गोविंद खत्री ने कर्ण का किरदार बहोत ही अच्छे तरीके से निभाया था लोग इन्हें आज भी कर्ण के रूप में पूजते है गोविन्द खत्री जी का जन्म छह अगस्त उन्नीश सौ पैंतालीस को बीकानेर राजस्थान में हुवा था। गोविंद खत्री ने ही रामायण में कुबेर और रीषि वाल्मीकि का किरदार निभाया था !


शशि शर्मा जी ने सत्यभामा का किरदार निभाया था , शशि शर्मा का जन्म तीस  नवंबर उन्नीश सौ अट्ठावन में हुआ था वर्तमान में शशि शर्मा छियासठ साल की हो चुकी है । कमेंट में बोलो जय श्री कृष्णा !

विजय कविश ने कंश के पिता राजा उग्रसेन और भगवान शिव का किरदार निभाया था इन्होंने ही रामायण में भी शिव और महर्षि वाल्मीकि का किरदार निभाया था।


दामिनी कंवल शेट्टी ने यशोदा मैया का किरदार बहोत ही शानदार तरीके से निभाया था पति का नाम राज शेट्टी है जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत है 

वर्तमान में दामिनी कंवल शेट्टी प्रोडक्शन हाउस चला रही हैं।


पिंकी पारीख ने जय श्री कृष्णा धारावाहिक में चार किरदार निभाये थे वह चार किरदार थे रुक्मिणी जी, यमुना जी, लक्ष्मी जी और दुर्गा जी का किरदार निभाया था !

जय प्रकाश शर्मा ने शकुनी मामा का किरदार निभाया था जय प्रकाश शर्मा जी का जन्म राजस्थान के नागौर जिले के छोटे से गांव ठाणी लाडनू में हुआ था। इन्हे पोलियो है जिसके चलते ये दिव्यांग हैं।

प्रमोद कपूर ने तीन महत्वपूर्ण किरदार निभाया था पहला कलियुग दूसरा अक्रूर जी और तीसरा जयद्रथ का किरदार!


प्रेमचंद शर्मा ने श्री कृष्णा में नकुल का किरदार निभाया था !


राज प्रेमी ने शिशुपाल का किरदार निभाया था। राज प्रेमी जी का जन्म मुंबई भारत में हुवा था !


झरना दवे ने भानुमती का किरदार निभाया था!


राधा कृष्ण दत्त ने महर्षि उत्तंग, विष्वकर्मा और जरासंध का किरदार निभाया था राधा कृष्ण दत्त की पत्नी का नाम रूपल पटेल है जिन्होंने साथ निभाना साथिया में कोकिला मोदी का किरदार निभाया था !


शीला चड्डा ने सुदामा की पत्नी वसुन्धरा का किरदार निभाया था इनका जन्म उन्नीश सौ तिहतर में सहसपुर उत्तरप्रदेश भारत में हुवा था वर्तमान में इनका उम्र पचास वर्ष है !


तारकेश चौहान ने धृतराष्ट्र का किरदार निभाया था तारकेश चौहान का जन्म जयपुर राजस्थान भारत में हुआ था। 


सोनिया कपूर ने सुभद्रा का किरदार निभाया था सोनिया कपूर के रियल लाइफ पति बॉलीवुड के फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया जी हैं।


दीपक जेठी ने दुशासन का किरदार निभाया था। दीपक जेठी का जन्म उन्नीस अप्रैल उन्नीश सौ छियासठ को मुंबई भारत में हुवा था 


अरुण माथुर ने शम्भ्रासुर का किरदार दमदार तरीके से निभाया था!


लता हया ने कुंती का किरदार निभाया था लता हया का जन्म पंद्रह जून को जयपुर राजिस्थान भारत में हुवा था 


लीला पटेल ने गांधारी का किरदार निभाया था !


अगर आप भी श्री कृष्ण के सच्चे भक्त है तो, हमारे यूट्यूब चैनल ‘Fakt Ramayan ’ को सब्सक्राइब जरूर करें  ! और कमेंट में जय श्री कृष्णा लिखना न भूले !  जय श्री कृष्णा ! मिलते है एक और नये विडियो के साथ !

Ramprasad Patel

Hi My Name Is Ramprasad Patel : If You Wanna Know Biography Of Any Famous People,TV Serial Actors,Virul People & Celebrity So You Can Subscribe Our Channel.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads1

ads2